देश की खबरें | हीथ्रो हवाईअड्डे पर समय-सारिणी उपलब्ध नहीं होने की वजह से उड़ान नहीं भर पाया एअर इंडिया का विमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां एनएससीबीआई हवाईअड्डे से सीधे लंदन जाने वाली वंदे भारत मिशन (वीबीएम) की उड़ान का परिचालन बृहस्पतिवार को नहीं हो पाया क्योंकि आखिरी समय में हीथ्रो हवाईअड्डे पर समय-सारिणी की उपलब्धता नहीं हो सकी। इस विमान से ब्रिटेन में फंसे लोगों को स्वेदश लाया जाना था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 17 सितंबर यहां एनएससीबीआई हवाईअड्डे से सीधे लंदन जाने वाली वंदे भारत मिशन (वीबीएम) की उड़ान का परिचालन बृहस्पतिवार को नहीं हो पाया क्योंकि आखिरी समय में हीथ्रो हवाईअड्डे पर समय-सारिणी की उपलब्धता नहीं हो सकी। इस विमान से ब्रिटेन में फंसे लोगों को स्वेदश लाया जाना था।

एअर इंडिया के प्रवक्ता समीक भट्टाचार्य ने बताया कि विमान कोलकाता से विलंब के बाद उड़ान भर सका क्योंकि इस विमान को दिल्ली से होकर जाना था।

यह भी पढ़े | BJP Rajya Sabha MP Ashok Gasti Dies Due To Coronavirus: संक्रमित बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक.

उन्होंने एक बयान में कहा, '' यह हमारे नियंत्रण से ऊपर की बात थी क्योंकि हमें समय सारिणी मिलने का आश्वासन दिया गया था लेकिन हीथ्रो के अधिकारियों ने अचानक संपर्क कर अनुपलब्धता की जानकारी दी।''

भट्टाचार्य ने कहा कि एअर इंडिया का यही विमान कोलकाता से दिल्ली में कुछ देर रुकने के बाद लंदन के लिए रवाना हुआ क्योंकि दिल्ली-लंदन वंदे भारत मिशन का यह समय पहले से तय था और दिल्ली से यात्री इसमें चढ़ने वाले थे।

यह भी पढ़े | हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा ‘नाटक’, मोदी सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लिया: कांग्रेस.

इस विमान के लिए हीथ्रो हवाई अड्डे पर समय-सारिणी उपलब्ध है। 72 यात्री कोलकाता से सवार हुए जबकि 86 यात्री दिल्ली में विमान में चढ़े।

उन्होंने बताया कि हीथ्रो हवाईअड्डे के अधिकारियों द्वारा समय-सारिणी उपलब्ध कराए जाने के बाद एअर इंडिया शीघ्र ही विमान कोलकाता से लंदन रवाना करने की स्थिति में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\