ताजा खबरें | भारतीय प्रवासियों की वापसी के लिए वायुसेना विमान या चार्टर्ड विमान नहीं लिया गया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि विदेश मंत्रालय ने 2020 के बाद से किसी भी देश से भारतीय प्रवासियों की वापसी के लिए कोई वायु सेना, चार्टर्ड या वाणिज्यिक नागरिक विमान किराए पर नहीं लिया था।

नयी दिल्ली, 27 मार्च सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि विदेश मंत्रालय ने 2020 के बाद से किसी भी देश से भारतीय प्रवासियों की वापसी के लिए कोई वायु सेना, चार्टर्ड या वाणिज्यिक नागरिक विमान किराए पर नहीं लिया था।

विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले के एक लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय से उन सभी उदाहरणों का विवरण पूछा गया था, जब मंत्रालय ने 2020 से अब तक अन्य देशों से निर्वासित किए जा रहे भारतीय प्रवासियों के प्रत्यावर्तन के लिए भारतीय वायु सेना के विमान या चार्टर्ड या वाणिज्यिक नागरिक विमान का उपयोग किया है।

गोखले ने इसके साथ ही उन देशों का विवरण भी मांगा, जिन्होंने 2020 से भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग किया है।

मार्गेरिटा ने जवाब में कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय ने 2020 के बाद से किसी भी देश से निर्वासित किए जा रहे भारतीय प्रवासियों के प्रत्यावर्तन के उद्देश्यों के लिए किसी भी भारतीय वायु सेना या चार्टर्ड/वाणिज्यिक नागरिक विमान को किराए पर नहीं लिया है। हालांकि, कुछ असाधारण मामलों में, निर्वासन का सामना करने वाले भारतीय प्रवासियों को वाणिज्यिक उड़ानों पर टिकटों की खरीद के माध्यम से साधन-परीक्षण के आधार पर घर लौटने में सहायता की गई थी।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने 2025 में अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों के निर्वासन के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि 2009 से अमेरिकी सरकार ने 15,564 ऐसे भारतीय नागरिकों के निर्वासन के लिए चार्टर्ड या वाणिज्यिक विमानों का इस्तेमाल किया।

सरकार ने 21 मार्च को संसद में बताया था कि जनवरी 2025 से लगभग 388 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से निर्वासित किया गया है। इनमें से 333 को फरवरी में तीन अलग-अलग सैन्य उड़ानों से सीधे अमेरिका से निर्वासित किया गया था।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा था कि अमेरिका ने वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए पनामा के रास्ते 55 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया है।

सरकार ने इससे पहले एक जवाब में कहा था कि 2009 से 2024 तक अमेरिका ने कुल 15,564 भारतीय नागरिकों को भारत निर्वासित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी