देश की खबरें | एआईएमआईएम ने तेलंगाना विधानसभा से बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (इंट्रो में सुधार के साथ)

(इंट्रो में सुधार के साथ)

हैदराबाद, 17 मार्च एआईएमआईएम सदस्यों ने सोमवार को तेलंगाना विधानसभा से बहिर्गमन किया। उन्होंने सदन की कार्यवाही का संचालन सही तरीके से नहीं होने के अलावा उनके प्रश्नों की अनदेखी या उनमें बदलाव किये जाने का आरोप लगाया।

विधानसभा अध्यक्ष जी प्रसाद कुमार ने प्रश्नकाल बंद करके शून्यकाल शुरू करने की घोषणा की, जिसपर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मंगलवार को विचार किया जाएगा।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रश्नकाल बंद करने के बजाय एजेंडे के शेष प्रश्नों को स्थगित कर सकते थे। उन्होंने कहा कि शून्यकाल तुरंत शुरू होने पर शेष प्रश्नों का उत्तर दे दिया गया माना जाता है।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही का संचालन ठीक से नहीं हो रहा है और प्रश्नों को रोका जा रहा है, बदला जा रहा है तथा उचित तरीके से उत्तर नहीं दिया जा रहा है - यह एक ऐसा रवैया है, जो "लोकतंत्र और सदन को चोट पहुंचाता है।"

उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी के सदस्य सदन से बहिर्गमन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now