देश की खबरें | कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को निशुल्क जांच, उपचार मुहैया कराएगा एआईआईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने अपने कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की निशुल्क जांच और इलाज सेवा मुहैया कराना शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई आयुष मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने अपने कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की निशुल्क जांच और इलाज सेवा मुहैया कराना शुरू कर दिया है।

आयुष मंत्री श्रीपद यसो नायक ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार को लेकर इंतजाम की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को केंद्र का दौरा किया था ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने CM योगी से किया आग्रह, कहा- डॉक्टर कफील खान को दिलवाइए न्याय.

आयुष मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि दौरे के दौरान मंत्री ने घोषणा की थी कि यह स्वास्थ्य केंद्र सभी मरीजों को निशुल्क जांच और उपचार मुहैया कराएगा ।

उन्होंने वेंटिलेटर सुविधा और आईसीयू के लिए सभी मानक प्रावधानों से युक्त केंद्र की गहन देखभाल इकाई का भी उद्घाटन किया था ।

यह भी पढ़े | अयोध्या: सहायक पुजारी समेत कई पुलिकर्मियों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, मचा हड़कंप.

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के जांच केंद्र (आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच) के तौर पर भी एआईआईए को चिन्हित किया था। कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के लिए एआईआईए में कोविड कॉल सेंटर भी बनाया गया है।

आयुष मंत्रालय के अंतर्गत यह संस्थान स्वास्थ्य देखभाल और अनुसंधान केंद्र है।

मंत्रालय के निर्देश के तहत दिल्ली पुलिस के 80,000 कर्मियों की प्रतिरक्षा बेहतर करने के लिए उन्हें ‘आयुरक्षा’ किट भी दिए जा रहे हैं ।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के अग्रणी योद्धा होने के नाते दिल्ली पुलिस को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुरक्षा किट भी दिए जा रहे हैं। आयुरक्षा किट में संशमनी वटी (गिलोय से तैया), आयुष काढा और नाक में प्रयोग के लिए अणु तेल भी दिए जा रहे हैं।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘दो चरणों में 1,58,454 आयुरक्षा किट वितरित किए गए हैं।’’

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) की मदद से दिल्ली पुलिस के कर्मियों की प्रतिक्रिया का विश्लेषण किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट