देश की खबरें | एआईएफएफ की प्रतियोगिता समिति ने जनवरी से संस्थागत फुटबॉल लीग शुरू करने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की प्रतियोगिता समिति ने अगले साल जनवरी से संस्थागत फुटबॉल लीग शुरू करने की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की प्रतियोगिता समिति ने अगले साल जनवरी से संस्थागत फुटबॉल लीग शुरू करने की सिफारिश की है।

समिति की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई जिसमें देश की विभिन्न घरेलू प्रतियोगिताओं के भविष्य पर चर्चा की गई।

एआईएफएफ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘लीग के दौरान पूरे भारत में एमेच्योर फुटबॉल प्रतियोगिता होगी जिससे संस्थागत फुटबॉल और निजी कारपोरेशन, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, राज्य विभागों, मंत्रालय की इकाइयों, पुलिस/रक्षा/अर्द्धसैनिक बल (यूनिट स्तर) और रेलवे (डिविजन स्तर) में खिलाड़ियों की भर्तियों को बढ़ावा मिलेगा।’’

अगर 16 से कम टीम को चुना जाता है तो एकल डिविजन के प्रतियोगिता प्रारूप को अपनाया जाएगा। अगर लीग में 16 से अधिक टीम हिस्सा लेती हैं तो कई डिविजन का प्रारूप अपनाया जाएगा।

समिति ने साथ ही सिफारिश की कि लीग प्रारूप का निर्णय चयनित टीमों के परामर्श से किया जाए। विजेता और उपविजेता टीमों को फेडरेशन कप 2024 में सीधे प्रवेश दिया जाएगा।

समिति ने यह भी सिफारिश की कि सीनियर पुरुष/महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अंतिम दौर के लिए मेजबान राज्य संघों को प्रतियोगिता के ग्रुप चरणों में भाग लेने से छूट दी जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\