विदेश की खबरें | गाजा में निर्बाध सहायता पहुंच रही है : संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने हालांकि कहा कि केवल कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने हालांकि कहा कि केवल कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि मंगलवार को संघर्ष विराम के तीसरे दिन राहत सामग्री वाले लगभग 900 ट्रक गाजा में प्रवेश कर गए। यह समझौते में बताए गए 600 ट्रकों की संख्या से काफी अधिक है।

मंगलवार दोपहर गाजा से यरुशलम लौटे मुहन्नाद हादी ने वीडियो के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र के संवाददाताओं को बताया कि यह उनके 35 साल के करियर में सर्वाधिक खुशी का दिन था जब सड़कों पर उन्होंने फलस्तीनियों को उम्मीद के साथ आगे बढ़ते हुए देखा। इनमें से कुछ घर जा रहे थे और कुछ सड़कों की सफाई शुरू कर रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम और अन्य द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई में परिवारों के साथ अपनी बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि उन सभी ने उन्हें बताया कि उन्हें मानवीय सहायता की आवश्यकता है लेकिन वे घर जाना चाहते हैं, काम करना चाहते हैं और पैसा कमाना चाहते हैं।

हादी ने कहा, ‘‘उन्हें यह पसंद नहीं है कि वे मानवीय सहायता पर निर्भर रहें।’’

फलस्तीनियों ने अपने बच्चों की शिक्षा फिर से शुरू करने और एक साल से अधिक समय से वही कपड़े पहने हुए महिलाओं के लिए आश्रय, कंबल और नए कपड़ों की आवश्यकता के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तंबू की खेप आने की उम्मीद है।

हादी पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के उप समन्वयक भी हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ‘शीघ्र रिकवरी’ कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत गाजा में बिखरा कई टन मलबा हटाने के लिए ‘नकद-के-लिए-काम’ से होगी।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बैंकिंग प्रणाली चालू हो और बिजली आपूर्ति हो।

उन्होंने ‘शीघ्र रिकवरी’’ में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

हादी ने कहा कि अराजकता और लूटपाट किसी भी युद्ध की स्थिति में होती है लेकिन गाजा में संघर्षविराम के साथ, संयुक्त राष्ट्र कानून और व्यवस्था की बहाली की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र के काफिले को लूटने की छोटी-मोटी घटनाएं संगठित अपराधियों द्वारा नहीं की गई थीं।

उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे भोजन की टोकरी लेने की कोशिश में कुछ ट्रकों पर कूद गए, और कुछ अन्य लोगों ने बोतलबंद पानी लेने की कोशिश की।

उन्होंने कहा ‘‘उम्मीद है कि कुछ दिनों में जब गाजा के लोगों को एहसास होगा कि हमारे पास हर किसी के लिए पर्याप्त सहायता होगी तो यह सब बंद हो जाएगा ।’’

हादी ने यह भी कहा कि अब रसद संबंधी चुनौतियां हैं, जिसमें सड़कों पर ट्रकों को ले जाने की कोशिश करना शामिल है। सड़कें नष्ट हो गई हैं और लोग भी यात्रा कर रहे हैं। ‘‘वे जानते हैं कि उनके घर नष्ट हो गए हैं। लेकिन उन सभी ने मुझसे बस इतना कहा कि अगर मुझे एक तम्बू मिल जाए, तो मैं वहाँ वापस जाऊँगा और मैं अपने मूल स्थान पर मलबे के ऊपर रहूँगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\