जरुरी जानकारी | बैंक कर्मियों को कोविड टीकाकरण की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग, एआईबीईए का मोदी को पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक कर्मचारियों के संगठन ‘ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइ एसोसिएशन (एआईबीईए) ने शुक्रवार को सरकार से बैंक कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग की।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी बैंक कर्मचारियों के संगठन ‘ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइ एसोसिएशन (एआईबीईए) ने शुक्रवार को सरकार से बैंक कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग की।

एआईबीईए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड- 19 महामारी के दौरान बैंक कर्मचारियों ने आगे रहकर पूरे समय अपनी सेवायें लोगों को दी हैं।

एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बावजूद पूरे देश में ग्रामीण इलाकों समेत बैंकों की शाखायें खुलीं रही। हालांकि, इस दौरान सार्वजनिक परिवहन भी उपलब्ध नहीं था लेकिन बैंक कर्मचारियों ने लगातार लोगों को सेवायें दी।

पत्र में कहा गया है कि ‘‘हम इस बात को लेकर प्रसन्न हैं कि बैंक कर्मियों की सेवाओं को माननीय वित्त मंत्री के साथ साथ आदरणीय प्रधानमंत्री ने भी सराहा है और कठिन समय में बैंक कर्मियों द्वारा दी गई सेवाओं के लिये उनकी प्रशंसा की है।’’

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के अन्य संगठनों ने भी सरकार से इस तरह की मांग की है।

प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि, ‘‘आपसे इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया जाता है कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कोविड- 19 टीकाकरण की अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं में शामिल किया जाये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी