देश की खबरें | एआई ने मानव समाज को बदल दिया है : जामिया की कुलपति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने मानव समाज को बदल दिया है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने मानव समाज को बदल दिया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया एक वैश्विक गांव बन गई है, जहां लोग दुनिया के किसी भी कोने से एक दूसरे से बातचीत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘यह कई तरीकों से लोगों के जीवन को फायदा पहुंचाता है। प्रत्यक्ष बैठकों की जगह ऑनलाइन संवाद का रूझान बढ़ा है। हालिया वैश्विक स्वास्थ्य संकट --कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बेहतर तरीके से महसूस किया गया।’’
उन्होंने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए अपने संबोधन में कहा, ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने हालिया समय में मानव समाज को बदल दिया है और मानव जीवन पर इसका प्रभाव निरंतर बना हुआ है।’’
ई-मेल सेवा ‘हॉटमेल’ तथा ‘शो-रील’ के संस्थापक एवं उद्यमी सबीर भाटिया ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के मीर अनीस हॉल में ‘‘आधुनिक समय में प्रौद्योगिकी एवं संचार’’ विषय पर विशेष संवाद किया।
अरामको कंपनी के सलाहकार एवं ‘शो-रील’ के सह संस्थापक जावेद यूनुस इस दौरान मुख्य अतिथि थे।
भाटिया ने कहा, ‘‘हर कंपनी किसी विचार से शुरू होती है और विचार लाभ के उद्देश्य की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है। उद्यमिता ऐसे किसी विचार के परीक्षण से संबंधित है, ऐसा विचार जो चीजों को किस प्रकार बदल सकता है और समाज को कैसे लाभ पहुंचा सकता है।’’
इस विशेष वार्ता में बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों और छात्रों ने हिस्सा लिया जिन्होंने प्रश्न-उत्तर सत्र के दौरान सवाल पूछे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)