देश की खबरें | अहमद पटेल के बेटे ने कहा, चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कहा कि वह राजनीति में आने को तैयार हैं और अगर पार्टी चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अहमदाबाद, 19 फरवरी दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कहा कि वह राजनीति में आने को तैयार हैं और अगर पार्टी चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

पिछले महीने ही फैसल ने ट्विटर पर घोषणा की थी कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और अपने दिवंगत पिता द्वारा शुरू की गईं सामाजिक पहलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

उन्होंने बृहस्पतिवार की रात को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मेरे पिता की तरह ही मैं भी सामाजिक कार्य करता रहूंगा। भरूच में हमारे दो अस्पताल और एक स्कूल है। यही मेरा वास्तविक कार्य है।’’

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने के सवाल पर फैसल ने कहा, ‘‘ अगर कांग्रेस आलाकमान कहता है तो मैं चुनावी राजनीति में प्रवेश करूंगा और चुनाव लड़ूंगा। मैं भरूच से चुनाव लड़ना पसंद करूंगा क्योंकि यह मेरा क्षेत्र है।’’

वह अहमदाबाद निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में खादिया इलाके के दौरे पर आए थे।

अहमदाबाद एवं अन्य पांच नगर निकायों में चुनाव 21 फरवरी को है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट