जरुरी जानकारी | कसीनो, घुड़दौड़, ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी को लेकर मंत्री-समूह में ‘सहमति’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति कसीनो, रेस कोर्स (घुड़दौड़) और ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं पर माल एवं वस्तु कर (जीएसटी) की दर को 28 प्रतिशत तक बढ़ाने पर एकमत है।

नयी दिल्ली, दो मई पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति कसीनो, रेस कोर्स (घुड़दौड़) और ऑनलाइन गेमिंग सेवाओं पर माल एवं वस्तु कर (जीएसटी) की दर को 28 प्रतिशत तक बढ़ाने पर एकमत है।

उन्होंने कहा जीएसटी की यह दर सकल या शुद्ध मूल्यांकन पर लगाई जाए, .....यह फैसला अधिकारी स्तर पर आगे विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।

अभी में कसीनो, घुड़दौड़ और अन्य ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत है।

सरकार ने पिछले साल मई में कसीनो, ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल और घुड़दौड़ सेवाओं पर जीएसटी के बेहतर मूल्यांकन के लिए राज्यों के मंत्रियों की समिति का गठन किया था।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अगुवाई वाले मंत्री- समूह (जीओएम) की इस बारे में सोमवार को बैठक में इस तरह की सेवाओं पर जीएसटी की दर को लेकर चर्चा की।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘इस बारे में सर्वसम्मति है कि कसीनो, रेसकोर्स और ऑनलाइन गेमिंग जैसी सेवाओं पर जीएसटी की अधिकतम 28 प्रतिशत की दर लगनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों की समिति आगे विचार करेगी और जीएसटी को सकल या शुद्ध मूल्य पर लगाने के संबंध में 10 दिन के भीतर रिपोर्ट देगी। इसके बाद मंत्री-समूह फिर से बैठक करेगा और फैसला लेगा।’’

इस महीने के अंत में होने वाली जीएसटी परिषद की अगली बैठक में मंत्री-समूह की इस रिपोर्ट पर विचार किए जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी