जरुरी जानकारी | रेलवे स्टेशनों पर लगे वाई-फाई नेटवर्क के मौद्रीकरण के लिए करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्रालय के संचार उपक्रम रेलटेल ने देशभर के 6,100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर लगी अपनी वाई-फाई परियोजना को बाजार पर चढ़ाने (मौद्रीकरण) के लिए एक प्रौद्योगिकी फर्म के साथ करार किया है।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी रेल मंत्रालय के संचार उपक्रम रेलटेल ने देशभर के 6,100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर लगी अपनी वाई-फाई परियोजना को बाजार पर चढ़ाने (मौद्रीकरण) के लिए एक प्रौद्योगिकी फर्म के साथ करार किया है।

रेलटेल ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने मुंबई स्थित कंपनी थ्रीआई इन्फोटेक लिमिटेड की अगुवाई वाले एक गठजोड़ के साथ यह समझौता किया है। वैश्विक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी थ्रीआई इन्फोटेक के साथ यह करार पांच साल का है।

इस गठजोड़ में फॉरेंसिक्स इंटेलिजेंस सर्विलांस एंड सिक्योरिटी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (एफआईएसएसटी) और येलो इंक भी शामिल हैं।

इस समझौते के तहत रेलवे के एकीकृत सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क पर रेल यात्रियों के लिए लक्षित विज्ञापनों और मल्टी-मीडिया सूचना सेवा के जरिये राजस्व पैदा करने पर जोर रहेगा।

यह सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के उपभोक्ताओं से राजस्व सृजन का पहला बहु-वर्षीय समझौता है। राजस्व का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आएगा। पांच वर्षों में इससे करीब 250 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा होने की उम्मीद है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू