देश की खबरें | आगरा : महिला और उसके तीन बच्चों की गला काटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के कोतवाली क्षेत्र में घनी आबादी वाले कूचा साधूराम में एक महिला और उसके तीन बच्चों की उनके घर में गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी है।

आगरा, 22 जुलाई शहर के कोतवाली क्षेत्र में घनी आबादी वाले कूचा साधूराम में एक महिला और उसके तीन बच्चों की उनके घर में गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने बताया कि कूंचा साधूराम निवासी रेखा राठौर (36) का दो साल पहले पति सुनील राठौर से तलाक हो गया था। वह अपने तीनों बच्चों टुकटुक (12), पारस (10) और माही (आठ) के साथ रहती थी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे बस्ती के लोगों ने रेखा के घर का दरवाजा खुला देखा, लेकिन बच्चों के नजर नहीं आने पर उन्होंने अंदर झांक कर देखा। कमरे में फर्श पर रेखा और तीनों बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े हुए थे।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस दल और पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि घर के भीतर अलमारियां खुलीं मिलीं और सारा सामान फर्श पर पड़ा मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है तथा यह भी जानने का प्रयास कर रही है महिला के घर पर किस-किस का आना जाना था।

पुलिस इस संबंध में अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड