देश की खबरें | आगरा : मौलाना पर मदरसे में 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय एक लड़की ने उसे पढ़ाने वाले मौलाना पर मदरसे में कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
आगरा (उत्तर प्रदेश), दो जून मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय एक लड़की ने उसे पढ़ाने वाले मौलाना पर मदरसे में कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मौलाना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) तथा पॉक्सो कानून के प्रावधानों 5एफ और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में आरोपी मौलाना अपने बेटे, बेटी और दादा के साथ फरार है। प्राथमिकी में उसके दादा को भी नामजद किया गया है।
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आगरा के मदरसे से एक लड़की अपनी मां के साथ मेरे दफ्तर आयी और पूरी घटना बताते हुए मौलाना के खिलाफ शिकायत दी। लड़की ने कहा कि मदरसे में रहने वाली दूसरी लड़कियों के साथ भी मौलाना बलात्कार करता है।’’
सिंह ने बताया, ‘‘मदरसे में 20-25 लड़कियां हैं। मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)