देश की खबरें | आगरा : आठवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के शौचालय में छेड़छाड़, पुलिस ने जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के शौचालय में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र),12 दिसंबर आगरा शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के शौचालय में कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि सितंबर महीने में शौचालय में एक लड़के ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पीड़िता का परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनकी कोई मदद नहीं की और यहां तक सीसीटीवी तस्वीर भी उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के परिजनों के मुताबिक स्कूल के कथित असहयोगात्मक रवैये के बाद सोमवार को उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और डीसीपी नगर सूरज राय ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

परिजनों के मुताबिक छात्रा से इससे पहले भी स्कूल के शौचालय में छेड़छाड़ की घटना हुई थी। उनका कहना है कि दूसरी बार जब दोबारा छेड़छाड़ की घटना हुई तो लड़की दहशत में आ गई और उसकी छोटी बहन भी दो महीने से स्कूल नहीं जा रही है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना सितंबर की है और लड़की ने स्कूल जाना बंद कर दिया था जब उससे पूछताछ की गई तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

डीसीपी नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े