देश की खबरें | हिंदू कार्यकर्ता की हत्या के बाद दक्षिण कन्नड़ के अधिकांश हिस्सों में बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम की गई हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आहूत बंद और जिला प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू होने के बाद दक्षिण कन्नड़ जिला शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहा।

मंगलुरु, दो मई हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम की गई हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से आहूत बंद और जिला प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू होने के बाद दक्षिण कन्नड़ जिला शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहा।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुछ इलाकों में सार्वजनिक परिवहन की बसों पर पथराव किया गया।

बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा और मंगलुरु शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों जैसे हम्पनकट्टा, सेंट्रल मार्केट, फाल्निर, बल्मट्टा, कंकनाडी, उरवा और अलके में दुकानें सबसे पहले बंद हुईं। फरंगीपेट, बाजपे, उल्लाल, गुरुपुरा, सूरतकल, गंजिमट्ट, किन्निगोली और मुल्की जैसे उपनगरीय क्षेत्रों में भी पूरी तरह से बंद का असर रहा। कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस को भी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह करते हुए देखा गया।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने भी उपनगरीय क्षेत्रों में अपनी बसों पर पंपवेल और कंकनाडी इलाकों के पास पथराव होने के बाद सेवाएं निलंबित कर दी हैं। ये बसें बेलथांगडी, पुत्तूर, सुलिया और बंटवाल की तरफ से आ रही थीं।

निजी बस ऑपरेटरों के एक-दो वाहनों पर भी मुल्की और नंतूर के पास पथराव किया गया जिसके बाद उनका संचालन भी बंद हो गया। ‘डीके बस ओनर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अजीज पार्थीपाडी ने कहा कि सड़कों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने के बारे में चालक दल द्वारा सूचित किए जाने के बाद एसोसिएशन को सभी बसें रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। तनाव के चलते सड़कों से ऑटोरिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक वाहन भी नदारद हैं।

दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक एन. यतीश ने जिले में सभी शराब की दुकानों को बंद करने की सिफारिश की थी जिसके बाद जिला मजिस्ट्रेट और उपायुक्त डॉ. मुल्लई मुहिलन ने जिले के पांच तालुकों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दूसरी ओर दक्षिण कन्नड़ से सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुहास शेट्टी हत्याकांड की जांच एनआईए को सौंपने का आग्रह किया है।

इस तनाव के बीच भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र मंगलुरु पहुंच गए हैं और पार्टी सूत्रों ने बताया कि आज शाम वह कार्यकर्ता सुहास शेट्टी के अंतिम संस्कार में भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\