देश की खबरें | तेलंगाना में भूकंप के बाद महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार को सुबह भूकंप आने के बाद महाराष्ट्र के नागपुर, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों में भी झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नागपुर, चार दिसंबर तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार को सुबह भूकंप आने के बाद महाराष्ट्र के नागपुर, गढ़चिरौली और चंद्रपुर जिलों में भी झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह सात बजकर 27 मिनट पर मुलुगु में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, नागपुर में भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए।

जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, तेलंगाना के बहुत करीब स्थित गढ़चिरौली में भी भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर में शहर के कुछ हिस्सों, बल्लारपुर और तेलंगाना की सीमा से सटी तहसीलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

चंद्रपुर के जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने निवासियों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और अगर फिर से ऐसे झटके महसूस हों तो वे सतर्क रहें तथा इमारतों से बाहर खुले स्थानों पर चले जाएं।

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, आमतौर पर भूकंप के केंद्र से 200 से 300 किलोमीटर की दूरी पर हल्के झटके महसूस किए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड