खेल की खबरें | राष्ट्रमंडल खेल के बाद अब जेरेमी के लिये पेरिस ओलंपिक स्वर्ण पदक का ‘वॉलपेपर’ लगाने का समय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अगर आप पदक जीतना चाहते हो तो बस इसकी एक फोटो अपने मोबाइल फोन पर वॉलपेपर की तरह लगा लो, भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा का अपने सपनों को साकार करने का यही सरल तरीका है।

बर्मिंघम, 31 जुलाई अगर आप पदक जीतना चाहते हो तो बस इसकी एक फोटो अपने मोबाइल फोन पर वॉलपेपर की तरह लगा लो, भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा का अपने सपनों को साकार करने का यही सरल तरीका है।

उनका कहना है कि इससे शत प्रतिशत सफलता मिलती है। 2018 युवा ओलंपिक में भी यही फलसफा उनके लिये कारगर रहा था जिसमें उन्होंने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था और रविवार को भी यह फिर कारगर साबित हुआ जब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष 67 किग्रा स्पर्धा में पीला तमगा जीता।

मौजूदा युवा ओलंपिक चैम्पियन ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण में स्वर्ण जीता। उन्होंने कहा, ‘‘ब्यूनर्स आयर्स में युवा ओलंपिक से पहले भी मैंने ऐसा ही किया था और बर्मिंघम के लिये भी मैंने ऐसा किया। ’’

तो क्या अगला वॉलपेपर पेरिस ओलंपिक पदक का होगा?

जेरेमी ने पिंडली की मांसपेशियों के दर्द के बावजूद मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘हां, इसी (ओलंपिक पदक) पर निगाहें हैं, लेकिन इसके लिये अभी लंबा और मुश्किल सफर तय करना होगा। ’’

इस 19 साल के भारोत्तोलक को पेरिस ओलंपिक के लिये अपने वजन वर्ग को बदलना होगा क्योंकि उनका 67 किग्रा वर्ग अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ द्वारा हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बदलाव आसान नहीं होगा। मुझे ऊंचे वजन वर्ग में खेलना होगा, मुझे ओलंपिक के 73 वजन वर्ग में पहुंचने के लिये छह किग्रा वजन बढ़ाना होगा। पेरिस के लिये उम्मीद कायम है। ’’

जेरेमी भगवान में बहुत आस्था रखते हैं और काफी अंधविश्वासी भी हैं, उनके बायें हाथ में एक बड़ा टैटू बना हुआ है जिसमें एक मुक्केबाज और एक पहलवान ‘एक्शन’ में हैं और इसके नीचे रोमन नंबर में ‘एमओएम’ साफ दिखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘7-7 मेरी मां (लालमुआनपुई) की जन्मतिथि है जबकि 1988 में मेरे पिता ने मुक्केबाजी शुरू की थी।’’

टैटू में ऊपर 11112011 बना है जो 11 नवंबर 2011 की तारीख है, जब जेरेमी ने नौ साल की उम्र में भारोत्तोलन बोर्ड पर कदम रखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं थोड़ा निराश होता हूं या मुश्किल समय में होता हूं तो मैं इन टैटू को देखता हूं। मेरी भगवान में बहुत आस्था है और जब मुश्किल समय आता है तो मैं अपनी मां को फोन करता हूं और उन्हें मेरे लिये प्रार्थना करने के लिये कहता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\