विदेश की खबरें | कर कटौती के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को सर्वेक्षणों में मामूली बढ़त मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस सप्ताह बजट में कुछ कर कटौती की घोषणा किए जाने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी को सर्वेक्षण में थोड़ी बढ़त मिली है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 24 नवंबर इस सप्ताह बजट में कुछ कर कटौती की घोषणा किए जाने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी को सर्वेक्षण में थोड़ी बढ़त मिली है।

बुधवार को संसद में ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेरेमी हंट द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद 'द टाइम्स' के लिए किए गए यूगोव सर्वेक्षण के अनुसार, सुनक के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव नेताओं की लोकप्रियता रेटिंग बढ़कर 25 प्रतिशत तक हो गई है जो पिछले सप्ताह के आंकड़ों से चार अंक अधिक, तथा हाल के सप्ताहों में पार्टी की उच्चतम रेटिंग है।

विपक्षी लेबर पार्टी अपनी मजबूत बढ़त पर कायम है और उसकी 44 प्रतिशत रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘लेबर पार्टी अभी भी सरकार पर 19 अंकों की मजबूत बढ़त बनाए हुए है। सर्वेक्षण से पता चलता है कि अधिकतर मतदाताओं को विश्वास नहीं है कि हंट द्वारा घोषित उपाय उन्हें या देश को भौतिक रूप से बेहतर बनाएंगे।’’

सर्वेक्षणों में कई महीनों तक पिछड़ने के बाद अतिरिक्त बढ़त हालांकि कम है, लेकिन इसका कंजर्वेटिव नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

ऐसी कुछ अटकलें हैं कि सुनक अगले वित्तीय कार्यक्रम, जो मार्च 2024 के लिए निर्धारित है, को भुनाने के लिए अगले साल की शरद ऋतु में व्यापक रूप से उम्मीद से पहले इसे लाने का फैसला कर सकते हैं।

आम चुनाव का समय जनवरी 2025 है, लेकिन इस बात की बहुत कम संभावना है कि सुनक चुनाव को अगले साल से अधिक विलंबित करना चाहेंगे।

यूगोव में यूरोपीय राजनीतिक और सामाजिक अनुसंधान मामलों के प्रमुख एंथनी वेल्स ने अखबार से कहा कि हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी को सर्वेक्षण में मामूली बढ़त मिली है, लेकिन संबंधित डेटा सरकार के लिए बहुत उत्साहजनक नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड