जरुरी जानकारी | जीएसटी दर में कटौती के बाद मारुति ने ईको एम्बुलेंस के दाम 88 हजार रुपये घटाये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने ईको वैन के एम्बुलेंस संस्करण की कीमत 88,000 रुपये घटाकर 6,16,875 रुपये (दिल्ली में एक्स-शोरूमम कीमत) कर दी है। इस प्रकार के वाहनों पर जीएसटी में कटौती के अनुरूप दाम कम किये गये हैं।
नयी दिल्ली, 18 जून मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने ईको वैन के एम्बुलेंस संस्करण की कीमत 88,000 रुपये घटाकर 6,16,875 रुपये (दिल्ली में एक्स-शोरूमम कीमत) कर दी है। इस प्रकार के वाहनों पर जीएसटी में कटौती के अनुरूप दाम कम किये गये हैं।
ईको एम्बुलेंस पर जीएसटी दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है।
मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘जीएसटी में कटौती के अनुसार, ईको एम्बुलेंस की एक्स-शोरूम कीमत में कमी की गयी है। दिल्ली में इसकी संशोधित कीमत 6,16,875 रुपये होगी।
यह संशोधित कीमत अधिसूचना की तारीख 14 जून से प्रभावी है।
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 14 जून को कोविड संबंधित 18 उत्पादों की आपूर्ति के मामले में जीएसटी दर में कमी को अधिसूचित किया था। इसमें हैंड सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, परीक्षण किट, एम्बुलेंस और थर्मामीटर शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)