देश की खबरें | हरियाणा के दूरदराज इलाकों में छापेमारी के बाद ईडी ने क्रिप्टो करंसी के खिलाफ कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश भर में क्रिप्टो करंसी के परिचालन पर नजर रखने और इसके खिलाफ कार्रवाई करने के अपने प्रयासों में तेजी लाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के दूरदराज के स्थानों पर छापेमारी के बाद 17 करोड़ रुपये से अधिक की ‘वर्चुअल’ संपत्ति जब्त की है। ईडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी देश भर में क्रिप्टो करंसी के परिचालन पर नजर रखने और इसके खिलाफ कार्रवाई करने के अपने प्रयासों में तेजी लाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के दूरदराज के स्थानों पर छापेमारी के बाद 17 करोड़ रुपये से अधिक की ‘वर्चुअल’ संपत्ति जब्त की है। ईडी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

संघीय जांच एजेंसी ने 24 फरवरी को हिसार निवासी महेश कुमार के अलावा हरियाणा के भिवानी निवासी उसके तीन साथियों के खिलाफ दर्ज मामले में राज्य में करीब छह स्थानों पर छापेमारी की थी।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘इन सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलीभगत से कई निवेशकों को ‘क्रिप्टो करंसी’ में निवेश करने के लिए अत्यधिक धन वापसी का वादा करके लुभाया और उनसे करोड़ों रुपये ठगे।’’

बयान में कहा गया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दर्ज धनशोधन का यह मामला कथित क्रिप्टो करंसी निवेश घोटाले से संबंधित हरियाणा पुलिस की प्राथमिकी से सामने आया।

ईडी ने कहा कि यह क्रिप्टो करंसी रैकेट कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चकमा देने के लिए हरियाणा में साधारण और दूरस्थ स्थानों से संचालित किया जा रहा था।

इसमें कहा गया, ‘‘मुख्य साजिशकर्ता महेश कुमार द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ सक्रिय सहयोग से कई क्रिप्टो करंसी वॉलेट संचालित किए जा रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\