देश की खबरें | पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना अंतर्गत सितारखांड के जंगल में बुधवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद ख़ुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

सोनभद्र, सात मई उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना अंतर्गत सितारखांड के जंगल में बुधवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद ख़ुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि रामपुर बरकोनिया थाने के पलपल गांव निवासी राजेंद्र गुर्जर (38) पत्नी रीता (35) के साथ सितारखांड के जंगल में चिरौंजी बीनने के लिए गया था।

उन्होंने बताया कि वहीं पर उनमें आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिससे गुस्से में आकर राजेन्द्र ने रीता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद स्वयं भी पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर पास के पेड़ से लटक गया जिससे उसकी भी मौत हो गई ।

एएसपी ने बताया कि घटना बुधवार को दोपहर लगभग 12 की है लेकिन जंगल में होने के कारण पुलिस को लगभग चार बजे सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी