जरुरी जानकारी | फरवरी के बाद सेवा क्षेत्र ने पहली बार अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की: पीएमआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में राहत के बाद बाजार दशाओं में सुधार के चलते भारतीय सेवा क्षेत्र ने पिछले सात महीनों से जारी गिरावट का अंत करते हुए अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की।

नयी दिल्ली, चार नवंबर कोविड-19 के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में राहत के बाद बाजार दशाओं में सुधार के चलते भारतीय सेवा क्षेत्र ने पिछले सात महीनों से जारी गिरावट का अंत करते हुए अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की।

एक मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक अक्टूबर में भारत का सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक 54.1 रहा। यह आंकड़ा सितंबर में 49.8 था।

यह भी पढ़े | भारत ने काबुल विश्वविद्यालय परिसर में आतंकी हमले की निंदा की.

आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विस पर्चेसिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) फरवरी के बाद पहली बार 50 अंक से अधिक है। इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि सेवा गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है।

आईएचएस मार्किट की अर्थशास्त्री और संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने बताया यह उत्साहजनक है कि भारतीय सेवा क्षेत्र कोविड-19 महामारी के कारण खराब हुई स्थिति से उबर रहा है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्‍याज की सहज उपलब्‍धता सुनिश्चित करने को तय होगी भंडारण सीमा.

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार अगस्त में ही शुरू हो गया था, लेकिन सेवा क्षेत्र में अब सुधार की शुरुआत हुई है। सेवा प्रदाताओं ने अक्टूबर में नए काम और व्यावसायिक गतिविधि में ठोस विस्तार के संकेत दिए।

आईएचएस मार्किट ने बताया कि रोजगार के मोर्चे पर अक्टूबर में भी गिरावट हुई।

लीमा ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण में प्रतिभागियों ने संकेत दिया कि छुट्टी पर गए कर्मचारी वापस नहीं लौटे थे और कोविड-19 के प्रकोप के डर से कर्मचारियों की आवक रुकी हुई है।’’

सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई कि कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद इस स्थिति में सुधार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड