Glenmark's FabiFlu: डीजीसीआई की मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क ने कोविड-19 के इलाज की दवा मार्केट में उतारी

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कोविड-19 से मामूली रूप से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू ब्रांड नाम से पेश किया है. कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मुंबई की कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की अनुमति मिल गई। कंपनी ने कहा कि फैबिफ्लू कोविड-19 के इलाज के लिए पहली खाने वाली फेविपिराविर दवा है, जिसे मंजूरी मिली है.

Favipiravir (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 जून. ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने कोविड-19 (COVID-19) से मामूली रूप से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू (FabiFlu) ब्रांड नाम से पेश किया है. कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी. मुंबई की कंपनी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) से इस दवा के विनिर्माण और विपणन की अनुमति मिल गई. कंपनी ने कहा कि फैबिफ्लू कोविड-19 के इलाज के लिए पहली खाने वाली फेविपिराविर दवा है, जिसे मंजूरी मिली है.

ग्लेमार्क फार्मास्युटिल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा, ‘‘यह मंजूरी ऐसे समय मिली है जबकि भारत में कोरोना वायरस के मामले पहले की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहो हैं. इससे हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली काफी दबाव में है.’’ यह भी पढ़ें-कोरोना संकट: वैक्सीन का इंतजार करें लेकिन उस पर आश्रित न रहें- स्वास्थ्य विशेषज्ञ

उन्होंने उम्मीद जताई कि फैबिफ्लू जैसे प्रभावी इलाज की उपलब्धता से इस दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Shashi Tharoor Lift Incident: तिरुवनंतपुरम के होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, फायर एंड रेस्क्यू टीम ने 20 मिनट में सुरक्षित निकाला; बोले- 'हम सब ठीक हैं'

India vs England ODI Stats At Lords: लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bhusawal-Wardha Passenger Train Viral Video: चलती ट्रेन में छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला ने सिखाया सबक, यात्रियों ने पहनाई चूड़ियां और लगाया लिपस्टिक; देखें वीडियो

IND vs ENG 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी