देश की खबरें | झारखंड में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के बाद सहिया भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संविदा पर रखे गये स्वास्थ्य कर्मियों के बाद झारखंड की 42,000 से अधिक सहिया (आशा कार्यकर्ता) अपने मानदेय में वृद्धि की मांग करते हुए सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं।
रांची, 23 जनवरी संविदा पर रखे गये स्वास्थ्य कर्मियों के बाद झारखंड की 42,000 से अधिक सहिया (आशा कार्यकर्ता) अपने मानदेय में वृद्धि की मांग करते हुए सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं।
सहिया ने राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को धरना दिया और मंगलवार को प्रखंड स्तर पर रैली निकालने का फैसला किया।
झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ (जेपीएसएसएस) की सचिव माया सिंह ने कहा, ‘‘वे पिछले 16 वर्षों से काम कर रही हैं लेकिन उन्हें 2,000 रुपये के रूप में मामूली मानदेय मिलता है। यह राशि एक महीने में एक परिवार की दो वक्त की रोटी के लिए पर्याप्त नहीं है।’’
सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री को छह सूत्री मांग सौंपीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, पूरे प्रदेश से 42,000 से अधिक सहिया ने अपनी मांग के लिए दबाव बनाने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया।’’
वहीं, 17 जनवरी से हड़ताल कर रहे संविदा कर्मियों ने मंगलवार से आमरण अनशन करने का फैसला किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)