देश की खबरें | अफ्रीकन स्वाइन फीवर : कन्नूर में मंगलवार से 250 से अधिक सुअरों को मारा जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कन्नूर जिले में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ को फैलने से रोकने के लिए कनिचर पंचायत में मंगलवार से 250 से अधिक सुअरों को मारा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वायनाड/कन्नूर (केरल), एक अगस्त केरल के कन्नूर जिले में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ को फैलने से रोकने के लिए कनिचर पंचायत में मंगलवार से 250 से अधिक सुअरों को मारा जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिलाधीश ने सोमवार को दो फार्म में 237 सुअरों को मारने और दफनाने का आदेश दिया। इनमें से एक फार्म ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ का केंद्र है और दूसरा इसके एक किलोमीटर के दायरे में आता है।

अधिकारियों के मुताबिक, इसके अलावा 10 किलोमीटर के दायरे के भीतर के सुअर के फार्म पर नजर रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य के वायनाड जिले में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ संक्रमण के मामले सामने आने पर वहां करीब एक सप्ताह पहले 300 से अधिक सुअरों को मार दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि वायनाड और कन्नूर में ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ का एक-एक मामला सामने आया है।

जिलाधिकारी कार्यालय से यह जानकारी मिली कि ‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’ के नए मामले सामने आने के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा एक बैठक भी की गई।

बाद में प्राधिकारियों द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जिलाधीश ने बैठक में सभी विभागों को बीमारी से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, सुअरों, उनके मांस या संबंधित उत्पाद और मल का केरल में या केरल से अन्य राज्यों में एक अगस्त से 30 दिनों की अवधि के लिए आयात-निर्यात करने पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया गया है और दक्षिणी राज्य को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।

पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सीमावर्ती इलाकों में निगरानी करेंगे।

इस रोग का नया मामला वायनाड के नेनमेनी गांव में सामने आया। इसके कारण पशुपालन विभाग ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है।

वायनाड में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि इस रोग को फैलने से रोकने के लिए सुल्तान बाथेरी के नेनमेनी फार्म और उसके आसपास 193 सुअरों को इस सप्ताह मारना पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\