विदेश की खबरें | अफ्रीका सीडीसी ने कहा: मंकीपॉक्स के प्रसार में समलैंगिक संबंध ‘प्रासंगिक नहीं’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने बृहस्पतिवार को ‘कलंकित करने जैसी किसी प्रवृति’ के विरूद्ध चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करने से लोग बीमारी के बारे में देर से बता सकते हैं और रोकथाम संबंधी प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उसने बृहस्पतिवार को ‘कलंकित करने जैसी किसी प्रवृति’ के विरूद्ध चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करने से लोग बीमारी के बारे में देर से बता सकते हैं और रोकथाम संबंधी प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

यूरोप और उत्तरी अमेरिका में मंकीपॉक्स के जो मामले सामने आये हैं उनमें ज्यादातर समलिंगी एवं उभयलिंगी पुरूषों के हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यह विषाणु ऐसे किसी भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है जो किसी मरीज के भौतिक संपर्क में हो या उसके कपड़े या बेडशीट का उपयोग करता हो।

अफ्रीका के सेंटर्स फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के कार्यकारी निदेशक अहमद ओगवेल ने संवाददाताओं से कहा कि लेकिन ‘‘वह संकेतक (समलैंगिक संबंध) अफ्रीकी संदर्भ में प्रासंगिक नहीं है।’’

अफ्रीका के 54 देशों में से कई में आपसी सहमति से बनने वाले समलैंगिक संबंध कुछ हद तक अपराध की श्रेणी में है।

ओगवेल से पूछा गया कि यदि उनकी एजेंसी के पास आंकड़ा नहीं है तो कैसे एक पुरूष के अन्य पुरूष के साथ यौन संबंध के मुद्दे को इस रूढ़िवादी महाद्वीप में इस महामारी के कारक होने की संभावना से इनकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह यहां कोई मुद्दा ही नहीं है। और स्पष्ट कहूं तो हम इसे मुद्दा बनाना भी नहीं चाहते क्योंकि हमारे पास प्रबंधन के लिए गंभीर बीमारी है और हम उस चर्चा में नहीं पड़ना चाहते जो हमारा ध्यान अन्यत्र खींच ले जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\