विदेश की खबरें | अफगान सरकार के हवाई हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत : प्रत्यक्षदर्शी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काबुल, 23 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में सरकार के हवाई हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

काबुल, 23 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में सरकार के हवाई हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस हमले में अपने परिवार के तीन सदस्यों को खोने वाली प्रत्यक्षदर्शी नूर रहमती ने बताया कि हेरात के अद्रास्कन जिले में जेल से रिहा हुए तालिबान के एक पूर्व लड़ाके का स्वागत करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हुए थे जब एक हवाई जहाज ने लोगों पर हमला किया।

यह भी पढ़े | अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करेगी स्पाइसजेट, अनुसूचित एयरलाइन का मिला दर्जा.

सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक दिन पहले हुए हवाई हमले की जांच की जा रही है।

अमेरिका और तालिबान के बीच हुए शांति समझौते के दूसरे और अहम चरण के तहत अंतर अफगान वार्ता आगे बढ़ाने के मकसद से कैदियों की रिहाई के तौर पर गुलाम नबी को रिहा किया गया।

यह भी पढ़े | चीन के खतरे से निपटने के लिए भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ काम करेगा अमेरिका: सांसद मार्क वार्नर.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यह हमला हुआ तब जिले के बुजुर्ग और शुभचिंतक नबी का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। हमले में नबी का नौ साल का बेटा भी घायल हो गया।

अमेरिका के शांति दूत जलमी खलीलजाद ने ट्वीट कर हिंसा की निंदा की और सरकार की जांच का स्वागत किया।

खलीलजाद ने कहा, ‘‘हेरात में तस्वीरों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह लगता है कि अफगान हवाई हमले में बच्चों समेत कई नागरिकों की मौत हुई है। हम इस हमले की निंदा और जांच का समर्थन करते हैं।’’

तालिबान ने शांति समझौते के तहत रिहा किए जा रहे अपने कैदियों पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है। इस समझौते के तहत सरकार देशभर की जेलों में तालिबान के 5,000 कैदियों को रिहा करेगी और इसके बदले में तालिबान 1,000 सरकारी कर्मियों को रिहा करेगा।

तालिबान ने बयान जारी कर रिहा होने वाले कैदियों के खिलाफ हिंसा को लेकर चेतावनी दी। उसने कहा कि इससे फरवरी में हुआ समझौता कमतर होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘ऐसे कृत्यों से हाल ही में रिहा हुए और सामान्य जिंदगी जीने की इच्छा रखने वाले कैदी फिर से दुश्मन के खिलाफ हथियार उठाने को विवश हो सकते हैं।’’

एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल खलीक ने कहा, ‘‘ये पीड़ित तालिबान के नहीं हैं। वे सिर्फ घर लौट रहे अपने एक रिश्तेदार से मिलना चाहते थे।’’ खलीक का भाई अब्दुल्ला इस हमले में घायल हो गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी