खेल की खबरें | एएफसी अधिकारी ने कहा, एशिया में फुटबाल वापसी के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के कारण दो महीने से भी अधिक समय तक ठप्प रहने के बाद विश्व भर में फुटबाल प्रतियोगिताओं की वापसी हो रही है हालांकि अभी तक अधिकतर लीग शुरू नहीं हुई हैं।

कोरोना वायरस के कारण दो महीने से भी अधिक समय तक ठप्प रहने के बाद विश्व भर में फुटबाल प्रतियोगिताओं की वापसी हो रही है हालांकि अभी तक अधिकतर लीग शुरू नहीं हुई हैं।

एशियाई फुटबाल परिसंघ के महासचिव विंडसर जॉन से पूछा गया कि एएफसी का क्लब टूर्नामेंट कब शुरू होगा तो उन्होंने एएफपी से कहा, ‘‘हम फुटबाल की वापसी के करीब पहुंच रहे हैं। हमें पहले सभी घरेलू प्रतियोगिताओं के शुरू होने के लिये इंतजार करना होगा। ’’

यह भी पढ़े | George Floyd Death: 'ब्लैक लाइव्स मैटर' को लेकर दिया बयान, कहा- क्रिकेट भी नस्लवाद से परे नहीं, मैने भी झेला है.

एएफसी चैंपियन्स लीग एशिया की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता है। चैंपियन्स लीग और दूसरी श्रेणी का एएफसी कप दोनों ही मार्च से ठप्प पड़े हैं। इस बीच विश्व कप और ओलंपिक क्वालीफायर्स भी नहीं हो पाये हैं।

चैंपियन्स लीग में जिन 12 देशों की टीमें अभी खेल रही हैं उनमें से केवल दक्षिण कोरिया में ही लीग की वापसी हुई है। चार अन्य देश जून या जुलाई में लीग शुरू कर रहे हैं जबकि थाईलैंड ने इसके लिये सितंबर की तिथि तय की है।

यह भी पढ़े | Happy Parents Day 2020: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माता-पिता के साथ पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा- इस चुनौतीपूर्ण समय में इनका ज्यादा ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी.

जॉन ने कहा कि एएफसी अब भी प्रतियोगिता फिर से शुरू करने को लेकर चर्चा कर रहा है। उन्होंने संभावित तिथि बताने से इन्कार कर दिया।

इन दोनों क्लब टूर्नामेंटों के आयोजन के लिये समय बहुत कम है। चैंपियन्स लीग में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं जिसमें अभी ग्रुप चरण के चार दौर के मैच बचे हैं जबकि इसके बाद नाकआउट चरण शुरू होना है।

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार चैंपियन्स लीग और एएफसी कप फाइनल दोनों ही नवंबर में खेले जाएंगे।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड