खेल की खबरें | एएफसी कप क्वालीफायर के टिकट मिलेंगे ‘कॉम्पलीमेंट्री’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशियाई कप ग्रुप डी क्वालीफायर के सभी टिकट दर्शकों को ‘कॉम्पलीमेंट्री’ (मुफ्त में) दिये जायेंगे क्योंकि आठ से 14 जून तक सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले अंतिम राउंड के मैच के लिये इतना उत्साह नहीं दिखायी दिया है।

कोलकाता, एक जून एशियाई कप ग्रुप डी क्वालीफायर के सभी टिकट दर्शकों को ‘कॉम्पलीमेंट्री’ (मुफ्त में) दिये जायेंगे क्योंकि आठ से 14 जून तक सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले अंतिम राउंड के मैच के लिये इतना उत्साह नहीं दिखायी दिया है।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में दो साल के बाद यह भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। भारत ने पिछला मैच 15 अक्टूबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर खेला जिसमें नतीजा 1-1 ड्रा रहा था।

लेकिन इसके बावजूद फुटबॉल के प्रति जुनूनी शहर में भारतीय टीम के अंतरराष्ट्रीय मैचों को लेकर कोई उत्साह नहीं दिखायी दिया जिससे स्थानीय आयोजन समिति को 70,000 दर्शकों की क्षमता वाले सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5,000 से ज्यादा दर्शकों के मौजूद होने की भी उम्मीद नहीं है।

आयोजन समिति के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘अब कोई पांबदी नहीं है और राज्य सरकार ने पूरी क्षमता में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। लेकिन हांगकांग (147), अफगानिस्तान (150) और कम्बोडिया (171) जैसी कम रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हमें 5,000 दर्शकों से ज्यादा की उम्मीद नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही भारत के सभी तीनों मैच शुरू होने का समय भी देर से साढ़े आठ बजे है जिससे भी उत्साह कम हुआ है। ’’

साथ ही उन्होंने कहा कि दर्शकों को ‘कॉम्पलीमेंट्री’ टिकट देकर मेजबान अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को राज्य सरकार को 16 लाख रूपये प्रति दिन की मेजबानी फीस भी नहीं देनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\