जरुरी जानकारी | एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज को सेबी से आईपीओ के लिए हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी मिल गई है।

स्टेनलेस स्टील के होज बनाने वाली कंपनी आईपीओ के तहत 160 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी की प्रवर्तक इकाइयां... सैट इंडस्ट्रीज और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी 1.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगी।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, सैट इंडस्ट्रीज लिमिटेड 1.23 करोड़ शेयर और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी 52 लाख शेयर ओएफएस के तहत रखेगी।

अभी कंपनी में सैट इंडस्ट्रीज की 92.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि इटालिका ग्लोबल एफजेडसी के पास 6.52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सैट इंडस्ट्रीज ने बुधवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ‘‘हमें हमारी अनुषंगी कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है कि उसे आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है।’’

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा 84 करोड़ रुपये की राशि कार्यशील पूंजी की जरूरत पर खर्च की जाएगी। कुछ राशि कंपनी सामान्य कामकाज और अधिग्रहण पर खर्च करेगी।

मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने बताया कि आईपीओ का आकार 350 करोड़ रुपये के करीब होगा।

पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स इस निर्गम की एकमात्र बुक-रनिंग लीड प्रबंधक है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू