जरुरी जानकारी | भारत की वृद्धि गाथा के लिए दो दशक में साहसिक सुधार और बढ़ी हुई क्षमताएं महत्वपूर्ण: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि अगले दो दशकों में सतत वृद्धि के लिए भारत की खोज एक नए प्रतिमान पर टिकी है, जो साहसिक सुधारों, बढ़ी हुई घरेलू क्षमताओं और उभरते वैश्विक परिदृश्य के लिए उपयुक्त रणनीतिक संस्थागत सहयोग से प्रेरित है।

सैन फ्रांसिस्को, 22 अप्रैल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि अगले दो दशकों में सतत वृद्धि के लिए भारत की खोज एक नए प्रतिमान पर टिकी है, जो साहसिक सुधारों, बढ़ी हुई घरेलू क्षमताओं और उभरते वैश्विक परिदृश्य के लिए उपयुक्त रणनीतिक संस्थागत सहयोग से प्रेरित है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया के हूवर इंस्टीट्यूशन में उन्होंने कहा कि पिछले दो केंद्रीय बजटों ने स्पष्ट बहु-क्षेत्रीय नीति एजेंडे के साथ इस बदलाव की नींव रखी है।

उन्होंने कहा कि पिछले दशक में सरकार ने संरचनात्मक सुधार किए हैं, 20,000 से अधिक अनुपालनों को युक्तिसंगत बनाया है, व्यापार कानूनों को अपराधमुक्त किया है और टकराव को कम करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं का डिजिटलीकरण किया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास पर महत्वपूर्ण जोर देने से पिछले 10 वर्षों में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है और विनिर्माण आधारित वृद्धि के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2017-18 और 2025-26 के बजट के बीच केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय में चार गुना से अधिक की वृद्धि से यह संभव हुआ है।

सीतारमण ने कहा, “विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा व्यवसाय सुधार कार्य योजना के क्रियान्वयन के हमारे अनुभव ने यह प्रदर्शित किया है कि विनियमन में ढील औद्योगिक वृद्धि के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक है।”

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की वृद्धि गति को बनाए रखने के लिए साहसिक सुधारों और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप अनुकूलनीय रणनीतियों के नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “अगले दो दशकों में भारत की वृद्धि गति को बनाए रखने के लिए साहसिक सुधारों, मजबूत घरेलू क्षमताओं, नवीकृत संस्थागत साझेदारियों और उभरते वैश्विक परिदृश्य को ध्यान मे रखते हुए अनुकूलन रणनीतियों पर आधारित एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता है।”

भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है जब उसे ब्रिटिश शासन से आजाद हुए 100 साल पूरे हो जाएंगे।

सीतारमण ने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने की भारत की यात्रा महज एक आकांक्षा नहीं है, बल्कि समावेशी, टिकाऊ और नवाचार आधारित वृद्धि की दृष्टि से संचालित एक साझा राष्ट्रीय मिशन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\