देश की खबरें | ठेके पर बेची जा रही थी मिलावटी शराब, मालिक व सेल्समैन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित शराब के एक ठेके पर आबकारी विभाग तथा पुलिस ने छापेमारी कर ढाई हजार पव्वा अवैध शराब बरामद किया है जिनमें से सात पव्वा मिलावटी है। पुलिस ने शराब के ठेके के मालिक एवं सैल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित शराब के एक ठेके पर आबकारी विभाग तथा पुलिस ने छापेमारी कर ढाई हजार पव्वा अवैध शराब बरामद किया है जिनमें से सात पव्वा मिलावटी है। पुलिस ने शराब के ठेके के मालिक एवं सैल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला आबकारी अधिकारी आर बी सिंह ने बताया कि थाना बीटा- 2 पुलिस तथा हापुड़ पुलिस ने कल एक संयुक्त कार्रवाई के तहत थाना बीटा-2 क्षेत्र में चल रही एक अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। वहां से पुलिस ने दीपक ,मनीष, कुलदीप तथा दीपक को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान पता चला था कि ये लोग मिश्रित व अवैध रूप से बनाई गई शराब गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न सरकारी ठेकों पर भी बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित सालेपुर गांव के शराब के ठेके पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस को 2512 पव्वा शराब मिली है, जिसमें सात पौवा मिश्रित है।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर में शराब के ठेके के मालिक तथा सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नरेंद्र तथा गोपाल नामक दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है।

इस बीच, थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस ने मिश्रित शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पेटी मिलावटी शराब तथा सेंट्रो कार बरामद किया है। वही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आज तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 323 पव्वे हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू