जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट में 40-50 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी एडीक्यू : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एडीक्यू (पूर्व में अबू धाबी डेवलपमेंटल होल्डिंग कंपनी) प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 40 से 50 करोड़ डॉलर (3,000 से 3,660 करोड़ रुपये) का निवेश करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में बातचीत अग्रिम चरण में है तथा इस सौदे से फ्लिपकार्ट का कुल मूल्यांकन 35 से 40 अरब डॉलर के बीच बनेगा।

नयी दिल्ली, 14 जून एडीक्यू (पूर्व में अबू धाबी डेवलपमेंटल होल्डिंग कंपनी) प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 40 से 50 करोड़ डॉलर (3,000 से 3,660 करोड़ रुपये) का निवेश करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बारे में बातचीत अग्रिम चरण में है तथा इस सौदे से फ्लिपकार्ट का कुल मूल्यांकन 35 से 40 अरब डॉलर के बीच बनेगा।

सूत्रों ने कहा कि इस सौदे की घोषणा अगले कुछ सप्ताह में हो सकती है।

इस बातचीत की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि फ्लिपकार्ट करीब तीन अरब डॉलर या उससे अधिक जुटा सकती है। निवेशक कंपनी में काफी रुचि दिखा रहे हैं।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी की सॉफ्टबैंक ग्रुप ओर कुछ अन्य के साथ भी बातचीत चल रही है, क्योंकि निवेशक डिजिटल कॉमर्स क्षेत्र का लाभ उठाने के इच्छुक हैं। महामारी के दौरान यह क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ा है।

इस बारे में फ्लिपकार्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं एडीक्यू ने भी कोई टिप्पणी नहीं की।

वॉलमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 16 अरब डॉलर का निवेश किया था। 2020 में वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 1.2 अरब डॉलर के वित्तपोषण दौर की अगुवाई की थी। इसके हिसाब से कंपनी का मूल्यांकन 24.9 अरब डॉलर बैठता है।

सूत्रों का कहना है कि फ्लिपकार्ट अगले साल आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की भी तैयारी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\