देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल, चार उपायुक्तों और कई विभागाध्यक्षों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को केंद्र-शासित प्रदेश में प्रशानिक फेरबदल का आदेश देते हुए चार उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों का तबादला कर दिया।

श्रीनगर, 11 जून जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को केंद्र-शासित प्रदेश में प्रशानिक फेरबदल का आदेश देते हुए चार उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों का तबादला कर दिया।

उपराज्यपाल ने श्रीनगर, बडगाम, रामबन और किश्तवाड़ के उपायुक्त समेत 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 20 और जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) के चार अधिकारी शामिल हैं।

श्रीनगर के उपायुक्त बिलाल मोहिउद्दीन भट का तबादला कर उन्हें बडगाम का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वह अक्षय लाबरू की जगह लेंगे, जिन्हें श्रीनगर भेजा गया है।

रामबन के उपायुक्त बसीर उल हक चौधरी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जम्मू-कश्मीर का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि जेकेएएस अधिकारी मोहम्मद अलयास खान, जो उपराज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव थे, को रामबन का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

जम्मू विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं जेकेएएस अधिकारी पंकज कुमार शर्मा का तबादला कर उन्हें किश्तवाड़ का उपायुक्त बनाया गया है।

अनिल कुमार सिंह को समाज कल्याण विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे और विक्रमजीत सिंह को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के आयुक्त/सचिव सौरभ भगत, जो सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को स्थानांतरित कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का आयुक्त/सचिव नियुक्त किया गया है।

भगत इस पद पर जुबैर अहमद का स्थान लेंगे, जिन्हें पुष्पकृषि, बागवानी एवं उद्यान विभाग का आयुक्त/सचिव बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन का इंतजार कर रहे शाहिद इकबाल चौधरी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वह नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव नीरज कुमार को लोक शिकायत विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है, जबकि पीयूष सिंगला को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

नवीन एसएल को परिवहन विभाग के सचिव के रूप में तैनात किया गया है, जबकि नाजिम जई खान, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जम्मू-कश्मीर को स्थानांतरित कर मिशन निदेशक, आईसीपीएस, जम्मू-कश्मीर के रूप में तैनात किया गया है। वह इस पद पर माजिद खलील अहमद द्राबू की जगह लेंगे, जिन्हें स्थानांतरित कर आयुक्त (जांच), जम्मू-कश्मीर के रूप में तैनात किया गया है।

श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त ओवैस अहमद, जो स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यान्वयन की खातिर श्रीनगर शहर के लिए विशेष प्रयोजन वाहन के सीईओ के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को स्थानांतरित कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशक के रूप में तैनात किया गया है। वह अब्दुल रशीद वार का स्थान लेंगे, जो आगे की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करेंगे।

गुरपाल सिंह को समाज कल्याण निदेशक, जम्मू नियुक्त किया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक फज लुल हसीब को श्रीनगर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

हसीब अगले आदेश तक स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यान्वयन की खातिर श्रीनगर शहर के लिए विशेष प्रयोजन वाहन के सीईओ के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

रूपेश कुमार, निदेशक, समाज कल्याण, जम्मू को स्थानांतरित कर जम्मू विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शहजाद आलम, निदेशक, रोजगार, जम्मू-कश्मीर, जो मिशन युवा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मिशन युवा के मिशन निदेशक के पदों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, अगले आदेश तक कौशल विकास, जम्मू-कश्मीर के निदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।

श्रेया सिंघल को जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात किया गया है और वह जेकेईआरए की सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। वहीं, अनंत द्विवेदी को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी, जम्मू-कश्मीर के सीईओ के पद पर तैनात किया गया है। वह आयुष भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन, जम्मू-कश्मीर के मिशन निदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।

महिमा मदान को जम्मू-कश्मीर ई-गवर्नेंस एजेंसी (जेकेईजीए) का सीईओ नियुक्त किया गया है। वह अतिरिक्त सचिव, रेजिडेंट कमीशन, नयी दिल्ली का पद भी संभालेंगी।

रामबन के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त रोशन लाल को राजौरी का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि विवेक फोंसा को गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड