देश की खबरें | मध्यप्रदेश में आदिवासी की पिटाई कर वाहन से बांधकर घसीटा गया, उपचार के दौरान हुई मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीड़ित की पहचान कन्हैयालाल भील के तौर पर की गईहै जिसकी मौत शुक्रवार को नीमच के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित और बाइक पर सवार एक दूधवाले के बीच मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हुई।

पीड़ित की पहचान कन्हैयालाल भील के तौर पर की गईहै जिसकी मौत शुक्रवार को नीमच के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित और बाइक पर सवार एक दूधवाले के बीच मामूली सड़क दुर्घटना के बाद हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार वर्मा ने बताया, ‘‘ जिला मुख्यालय से लगभग 84 किलोमीटर दूर नीमच-सिंगोली मार्ग पर खड़े बाणदा गांव के पीड़ित कन्हैयालाल भील को बाइक पर सवार दूधवाले छीतरमल गुर्जर ने टक्कर मार दी।’’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण सड़क पर दूध गिर जाने से गुर्जर ने आपा खो दिया और भील की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद गुर्जर ने अपने दोस्तों को बुलाया और भील के साथ फिर मारपीट की और वहां से गुजर रहे एक वाहन के पिछले हिस्से में भील को रस्सी से बांध दिया और कुछ दूर तक उसे घसीटा गया।

एसपी ने कहा, ‘‘ घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि आठ आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 302 (हत्या), भादंवि की अन्य संबद्ध धाराओं और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि पांच आरोपियों की पहचान छीतरमल गुर्जर (32), महेंद्र गुर्जर (40), गोपाल गुर्जर (40), लोकेश बलाई (21) और लक्ष्मण गुर्जर के रूप में हुई है। शेष अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई बाइक और दो चार पहिया वाहन तथा नायलॉन की रस्सी को जब्त कर लिया गया है।

इस बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘ सतना, इंदौर, देवास और अब नीमच में अमानवीयता की घटनाएं। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, लोग बेखौफ होकर कानून हाथ में ले रहे हैं। कानून का कोई डर नहीं, सरकार नाम की चीज कहीं भी नजर नहीं आ रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\