ताजा खबरें | आदित्य ठाकरे ने केजरीवाल की रिहाई का स्वागत किया, शिवसेना बागियों पर साधा निशाना

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का स्वागत किया और शिवसेना को 2022 में ‘‘तोड़ने वालों’’ पर निशाना साधा।

मुंबई, 14 सितंबर महराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के फैसले का स्वागत किया और शिवसेना को 2022 में ‘‘तोड़ने वालों’’ पर निशाना साधा।

ठाकरे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक ‘पोस्ट’ में शुक्रवार को कहा कि राजनीति पर सत्य की जीत होती है।

उन्होंने कहा, ''यह देखकर खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल जी बाहर आ गए हैं और वह लोकतंत्र एवं संविधान के लिए लड़ने को फिर से तैयार हैं।''

ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए ‘पोस्ट’ में कहा, ''एक तरफ कायर गद्दार हैं जो अपनों को धोखा देकर भाग जाते हैं और दूसरी तरफ अरविंद जी जैसे लोग हैं जो सत्य के लिए लड़ना चुनते हैं! सत्यमेव जयते!''

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायकों के बागी हो जाने पर जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाडी (एमवीए) सरकार गिर गई थी जिसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे। इसके बाद पिछले साल जुलाई में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी उनकी सरकार में शामिल हो गई थी।

आबकारी नीति 'घोटाले' के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ ही घंटे बाद अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\