देश की खबरें | आदित्य ठाकरे ने नरेंद्र मोदी से परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 24 अगस्त महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय स्तरीय और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए उन्हें सोमवार को पत्र लिखा।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी के लेटरहेड पर लिखे गये इस पत्र को खुद ट्वीट भी किया। शिवसेना महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की अगुवा है।

यह भी पढ़े | वैष्णो देवी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन और हेलिकॉप्टर बुकिंग 26 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर तक चलेगी: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्र जेईई और सीईटी परीक्षाएं आयोजित कराने के पक्ष में है जिनमें हर साल लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं । परंतु आदित्य ठाकरे कोविड-19 का हवाला देकर इन परीक्षाओं का विरोध कर रहे हैं।

शिवसेना की युवा शाखा युवा सेना परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करते हुए पहले ही उच्चतम न्यायालय पहुंच चुकी है। युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे हैं।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- अर्थव्यवस्था न सुधारी तो कोरोना की बजाय भुखमरी से मर जाएंगे लोग.

आदित्य ठाकरे ने पत्र में लिखा है, ‘‘ ऐसी स्थिति में परीक्षाएं आयोजित करना व्यावहारिक नहीं है। ज्यादातर राज्य कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहे हैं और वहां रेड जोन हैं (जहां संक्रमण सामने आये हैं।)’’

राज्य के पर्यावरण मंत्री ने पूरे अकादमिक वर्ष को स्थगित करने भी मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)