देश की खबरें | आदित्य चोपड़ा ने ‘कम... फॉल इन लव, द डीडीएलजे - म्यूजिकल’ से पहले ब्रॉडवे मंचन की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आदित्य चोपड़ा 1995 में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के जरिये ‘राज और सिमरन’ की प्रेम कहानी लेकर आए थे और अब इस फिल्म के रिलीज होने के 26 साल बाद वह इस कहानी को संगीतमय नाटक (ब्रॉडवे म्यूजिकल) के माध्यम से पेश करने के लिये तैयार हैं।

मुंबई, 23 अक्टूबर आदित्य चोपड़ा 1995 में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के जरिये ‘राज और सिमरन’ की प्रेम कहानी लेकर आए थे और अब इस फिल्म के रिलीज होने के 26 साल बाद वह इस कहानी को संगीतमय नाटक (ब्रॉडवे म्यूजिकल) के माध्यम से पेश करने के लिये तैयार हैं।

चोपड़ा ने शनिवार को घोषणा की कि वह इस क्लासिक रोमांटिक फिल्म के संगीतमय मंचन से ब्रॉडवे निर्देशन में कदम रखेंगे।

फिल्मकार ने कहा कि वह ‘‘बेहद घबराए हुए और उत्साहित हैं’’ और एक बार फिर वह खुद को 23 की उम्र का महसूस कर रहे हैं जब उन्होंने डीडीएलजे का निर्देशन किया था।

निर्देशक ने कहा, ‘‘मैं विशुद्ध सिनेमा का आदमी हूं। मैंने अपने जीवन में कभी थिएटर नहीं किया और अब मैं अपने जीवन के लक्ष्य इस जुनून को पूरा करने की कोशिश कर रहा हूं।’’

इस फिल्म ने जहां शाहरुख खान और काजोल को ‘स्टारडम’ दिलाया वहीं, पर्दे की यह जोड़ी आज भी सिनेप्रेमियों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है।

ब्रॉडवे शो ‘‘कम... फॉल इन लव, द डीडीएलजे -म्युजिकल’ का निर्माण चोपड़ा की यशराज फिल्म्स करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड