जरुरी जानकारी | अदाणी समूह की कर-पूर्व आय वित्त वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 90,000 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक की सर्वाधिक कर-पूर्व आय करीब 90,000 करोड़ रुपये दर्ज की और उनके पास 21 महीने के कर्ज भुगतान के लिए नकदी शेष थी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च अदाणी समूह की कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 में अभी तक की सर्वाधिक कर-पूर्व आय करीब 90,000 करोड़ रुपये दर्ज की और उनके पास 21 महीने के कर्ज भुगतान के लिए नकदी शेष थी।

बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र तक में कारोबार करने वाले अदाणी समूह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

समूह की इन कंपनियों की ब्याज, कर, मूल्यह्रास एवं परिशोधन (ईबीआईटीडीए) से पहले की आय छह वर्षों में तीन गुना हो गई। यह वित्त वर्ष 2018-19 के 24,870 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 89,806 करोड़ रुपये रही।

इन कंपनियों की कर-पूर्व आय वित्त वर्ष 2023-24 के 82,976 करोड़ रुपये के मुकाबले पिछले वित्त वर्ष में 8.2 प्रतिशत बढ़ी। इनकी छह वित्त वर्षों (2018-19 से लेकर 2024-25 तक) में वार्षिक वृद्धि दर 24 प्रतिशत रही।

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए समूह का शुद्ध लाभ 40,565 करोड़ रुपये रहा और छह साल की वार्षिक वृद्धि दर 48.5 प्रतिशत रही।

समूह ने एक बयान में कहा कि उसकी सकल संपत्तियां छह वित्त वर्षों में 25 प्रतिशत से अधिक की सालाना वृद्धि के साथ 609,133 लाख करोड़ रुपये हो गईं।

अदाणी समूह का कुल कर्ज पिछले वित्त वर्ष में बढ़कर 2.9 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि 2023-24 में यह 2.41 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में समूह के पास मौजूद 53,843 करोड़ रुपये की नकदी को ध्यान में रखें तो उस पर शुद्ध ऋण 2.36 लाख करोड़ रुपये था।

समूह ने कहा कि उसके पास मौजूद नकदी 21 महीनों के ऋण सेवा दायित्वों को पूरा करने करता है।

बयान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में परिसंपत्ति पर रिटर्न (आरओए) 16.5 प्रतिशत पर पहुंच गया जो दुनिया भर की ढांचागत कंपनियों के सबसे अधिक स्तरों में से एक है।

अदाणी समूह के समूह मुख्य वित्त अधिकारी जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 का एक प्रमुख आकर्षण 16.5 प्रतिशत का ‘परिसंपत्ति पर रिटर्न’ आना है, जो वैश्विक स्तर पर किसी भी बुनियादी ढांचा व्यवसाय में सबसे अधिक स्तरों में है। यह अदाणी समूह के आकर्षक परिसंपत्ति आधार और सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली परिसंपत्तियों को लगातार तैयार करने की क्षमताओं को रेखांकित करता है।’’

अदाणी समूह ने कहा कि उसकी कर-पूर्व आय का 82 प्रतिशत योगदान अत्यधिक स्थिर ‘प्रमुख ढांचागत’ मंच का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\