देश की खबरें | लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी का निलंबन निरस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन को बुधवार को निरस्त कर दिया। इस सिलसिले में संसद की एक समिति के सिफारिश करने के कुछ ही घंटों बाद यह कदम उठाया गया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन को बुधवार को निरस्त कर दिया। इस सिलसिले में संसद की एक समिति के सिफारिश करने के कुछ ही घंटों बाद यह कदम उठाया गया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘सदन की सेवा से अधीर रंजन चौधरी, सांसद, का निलंबन 10 अगस्त 2023 को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट सौंपे जाने तक प्रभावी था, जिसे 30 अगस्त 2023 के प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।’’

इससे पहले दिन में, चौधरी लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित हुए और सदन में अपने आचरण को लेकर खेद प्रकट किया, जिसके बाद समिति ने उनका निलंबन निरस्त करने के लिए आम सहमति से एक प्रस्ताव स्वीकृत किया। समिति की रिपोर्ट तुरंत ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजी गई।

समिति के समक्ष उपस्थित होते हुए चौधरी ने सदन में खुद के द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर खेद भी प्रकट किया। उनकी टिप्पणियों के कारण वह 10 अगस्त को लोकसभा से निलंबित कर दिये गए थे।

समझा जाता है कि कांग्रेस सांसद चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुनील सिंह की अध्यक्षता वाली समिति को बताया कि उनका किसी की भावना को आहत करने का कोई इरादा नहीं था, और अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए खेद प्रकट किया है।

समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘‘समिति ने लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के निलंबन को निरस्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। प्रस्ताव को यथाशीघ्र स्पीकर (लोकसभा अध्यक्ष) के पास भेजा जाएगा।’’

समिति की 18 अगस्त को हुई बैठक में कई सदस्यों ने यह विचार प्रकट किया था कि चौधरी के आचारण को लेकर लोकसभा द्वारा उन्हें दंडित किया गया है और एक संसदीय समिति द्वारा उनके आचरण की जांच करने की अब और जरूरत नहीं है।

हालांकि, नैसर्गिक न्याय की प्रक्रिया के रूप में समिति ने चौधरी को अपने समक्ष बुधवार को उपस्थित होने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\