ताजा खबरें | अभिभाषण चर्चा पांच अंतिम लोस
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाए और इन कानूनों को वापस ले तथा एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए।
उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाए और इन कानूनों को वापस ले तथा एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए।
भाजपा के अरविंद शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि कृषि सुधार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तीनों कानून लाए गए हैं।
बसपा के हाजी फजलुर रहमान ने कहा कि पूरा देश किसानों के साथ है और सरकार को तीनों कानून वापस लेने चाहिए और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाना चाहिए।
कांग्रेस के डीन कुरियाकोस ने कहा कि सरकार से आग्रह्र है कि वह तीनों ‘किसान विरोधी’ कानूनों को तत्काल वापस ले।
भाजपा के जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि देश के सामने आई समस्याओं के सामने प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना तान के कदम बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि लद्दाख को अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से वहां बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं।
भाजपा सांसद ने दावा किया कि चीन ने कांग्रेस और संप्रग की सरकारों के समय हजारों किलोमीटर का क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘प्रधान रक्षक’ बनकर देश की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।
कांग्रेस के अब्दुल खालिक ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का असम में बहुत विरोध हुआ है। हम चाहते हैं कि असम में यह कानून कभी लागू नहीं होना चाहिए।
भाजपा के अनुराग शर्मा एवं जुगल किशोर शर्मा, बसपा की संगीता आजाद, कांग्रेस के उत्तम कुमार रेड्डी और कई अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया।
हक वैभव दीपक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)