देश की खबरें | खुद को गोली मारने वाले मणिपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक खतरे से बाहर, दिल्ली ले जाया गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, 19 जुलाई मणिपुर में कथित रूप से खुद को गोली मारने वाले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अरविंद कुमार खतरे से बाहर हैं। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एम्स में इलाज के लिए शाम को हवाई एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 1296 नए मामले और 6 की हुई मौत: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कुमार की पत्नी उनके साथ थी।

अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यहां राज मेडिसिटी अस्पताल में कुमार से मुलाकात की।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9518 नए मरीजों की पुष्टि, 258 संक्रमितों ने तोड़ा दम; मुंबई में मिले 1046 केस.

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मणिपुर कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार ने शनिवार को दोपहर करीब एक बजे मणिपुर राइफल्स परिसर में स्थित अपने कार्यालय में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी।

यह पता लगाया जा रहा है कि कुमार ने यह कदम क्यों उठाया।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने अपने कक्ष का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।

अधिकारी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में खुफिया ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर काम करने के बाद कुमार को उनके गृह कैडर में वापस भेज दिया गया था।

वह सशस्त्र पुलिस के प्रभारी थे और उन्हें 5 जुलाई को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)