देश की खबरें | आदर्श स्विका कुवैत में भारत के नए राजदूत होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ राजनयिक आदर्श स्विका को बुधवार को कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत का प्रमुख साझेदार है।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर वरिष्ठ राजनयिक आदर्श स्विका को बुधवार को कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया, जो खाड़ी क्षेत्र में भारत का प्रमुख साझेदार है।

वर्ष 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी स्विका वर्तमान में दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘उनके जल्द ही दायित्व संभालने की उम्मीद है।’’

स्विका कुवैत में भारतीय दूत के रूप में सिबी जॉर्ज का स्थान लेंगे।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और कुवैत के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

विदेश मंत्रालय ने इसके साथ ही अवतार सिंह को गिनी गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\