IND vs BAN, ICC U19 World Cup 2024: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 252 का लक्ष्य, आदर्श सिंह और उदय सहारण ने बिखेरा जलवा

भारतीय पारी की नींव हालांकि आदर्श (96 गेंद पर 76 रन) और कप्तान उदय (94 गेंद पर 64 रन) ने रखी. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 23.5 ओवर में 116 रन की साझेदारी की. यह दोनों बल्लेबाज हालांकि बांग्लादेश के स्पिनरों ऑफ स्पिनर शेख पावेज़ जिबोन (10 ओवर में 39 रन) और बाएं हाथ के स्पिनर महफुज़ुर रहमान रब्बी (10 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट) के सामने सहज नहीं दिखे.

आदर्श सिंह (Photo Credits: Twitter)

ब्लोमफोंटेन: बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह और कप्तान उदय सहारण के अर्धशतकों की मदद से भारत ने अंडर- 19 विश्व कप के अपने पहले मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट पर 251 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. बांग्लादेश की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मारुफ मृधा ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने भारत को शुरुआती ओवर और स्लॉग ओवरों में नुकसान पहुंचाया लेकिन अपने कप्तान की गलत गणना के कारण वह 10 ओवर का कोटा पूरा नहीं कर पाए.

भारतीय बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने में मुश्किल हुई लेकिन उसका कुल स्कोर को कम नहीं माना जा सकता क्योंकि अंडर-19 वनडे में इस मैदान पर औसत स्कोर 201 रन है. असल में भारतीय टीम का सात विकेट पर 251 रन का स्कोर इस मैदान पर तीसरा बड़ा स्कोर है. IND vs BAN, ICC U19 World Cup 2024 Live Score Updates: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, आदर्श सिंह और उदय सहारण ने खेली शानदार पारी

भारतीय टीम के फिनिशर सचिन धास ने डेथ ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की और 20 गेंद पर 26 रन बनाए जिससे टीम 250 रन की संख्या पार करने में सफल रही. तेज गेंदबाज रोहनात डौला बोर्सन पर लगाया गया उनका छक्का दर्शनीय था.

भारतीय पारी की नींव हालांकि आदर्श (96 गेंद पर 76 रन) और कप्तान उदय (94 गेंद पर 64 रन) ने रखी. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 23.5 ओवर में 116 रन की साझेदारी की. यह दोनों बल्लेबाज हालांकि बांग्लादेश के स्पिनरों ऑफ स्पिनर शेख पावेज़ जिबोन (10 ओवर में 39 रन) और बाएं हाथ के स्पिनर महफुज़ुर रहमान रब्बी (10 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट) के सामने सहज नहीं दिखे.

बांग्लादेश के दोनों स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। आदर्श ने जहां 6 चौके लगाए वहीं उदय चार चौके ही लगा पाए. असल में भारतीय बल्लेबाजों ने 50 ओवर में केवल 14 चौके और दो छक्के लगाए. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने 156 ऐसी गेंद की जिन पर रन नहीं बने. यह भारतीय पारी के 26 ओवर होते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\