जरुरी जानकारी | अडाणी टोटल का धामरा एलएनजी टर्मिनल मई अंत तक शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह और फ्रांसीसी कंपनी टोटलएनर्जीज की तरफ से 6,000 करोड़ रुपये की लागत से ओडिशा के धामरा में बनाया गया एलएनजी टर्मिनल मई के अंत तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर देगा। फ्रांसीसी कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल अडाणी समूह और फ्रांसीसी कंपनी टोटलएनर्जीज की तरफ से 6,000 करोड़ रुपये की लागत से ओडिशा के धामरा में बनाया गया एलएनजी टर्मिनल मई के अंत तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर देगा। फ्रांसीसी कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टोटलएनर्जीज ने एक बयान में कहा कि 50 लाख टन वार्षिक क्षमता वाले इस टर्मिनल का निर्माण एलएनजी के आयात के लिए किया गया है। गत एक अप्रैल को इस टर्मिनल में विदेश से एलएनजी की पहली खेप आई थी। कतर का जहाज 'मिलाह रस लफान' जमे हुए स्वरूप में 2.6 लाख करोड़ बीटीयू (ब्रिटिश थर्मल यूनिट) प्राकृतिक गैस लेकर धामरा पहुंचा था।

इस तेल का इस्तेमाल मई के अंत तक टर्मिनल का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने में किया जाएगा। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का इस्तेमाल इस्पात बनाने, उर्वरकों के उत्पादन में किया जाता है। इसे सीएनजी एवं रसोई गैस में भी तब्दील किया जाता है।

अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी करण अडाणी ने पहले ही धामरा टर्मिनल को गैस की पहली खेप मिलने की जानकारी दी थी। उन्होंने इसे स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुंच और देश को कार्बन-मुक्त करने में एक बड़ा कदम भी बताया था।

अडाणी टोटल प्राइवेट लिमिटेड इस एलएनजी टर्मिनल का परिचालन करेगी जो टोटलएनर्जीज एवं अडाणी समूह का एक संयुक्त उद्यम है। धामरा देश के पूर्वी तट पर बना इकलौता एलएनजी आयात टर्मिनल है जबकि पश्चिमी तट पर पांच टर्मिनल हैं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी