जरुरी जानकारी | अडाणी समूह का बाजार मूल्यांकन 45,200 करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में शुक्रवार को 45,200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसका कारण वैश्विक निवेशकों के विश्वास जताने पर समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आई तेजी है।

मुंबई, 18 अगस्त उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में शुक्रवार को 45,200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसका कारण वैश्विक निवेशकों के विश्वास जताने पर समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आई तेजी है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अडाणी समूह की 10 कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन शुक्रवार को 10.96 लाख करोड़ रुपये हो गया। बृहस्पतिवार को कारोबार की समाप्ति पर सभी कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 10.51 लाख करोड़ रुपये था।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर की कीमतों में वृद्धि वैश्विक निवेशकों की रुचि बढ़ने के कारण है। लगता है कि निवेशकों ने डेलॉयट के हालिया मुद्दे को पीछे छोड़ दिया है।

एक घरेलू ब्रोकरेज कंपनी के शोध प्रमुख ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में अडाणी समूह के शेयरों में मजबूती देखने को मिली। बाजार ने उभरती गतिविधियों और उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया है।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, सामूहिक स्तर पर धन जुटाने की प्रक्रिया मजबूत बनी हुई है और परियोजना निष्पादन निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है, समूह की परिचालन क्षमताओं में विश्वास की एक मजबूत भावना है। शेयर निकट अवधि में लाभ के लिए तैयार हैं।”

शोध प्रमुख ने कहा कि विश्वास पैदा करने के लिए प्रवर्तकों द्वारा किए गए उपायों ने भी मदद की है।

उन्होंने कहा, “दीर्घकालिक निवेशकों जीक्यूजी पार्टनर्स और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी द्वारा हाल ही में किए गए अधिग्रहणों को सकारात्मक रूप से लिया गया क्योंकि इन सौदों के बाद प्रवर्तक समूह के पास प्रचुर मात्रा में पूंजी है। इसने सभी चिंताओं को पीछे छोड़ दिया है - चाहे वह हिंडनबर्ग हो या डेलॉयट।”

अडाणी समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर शुक्रवार को अच्छी बढ़त में बंद हुए। इनमें अडाणी पावर ने 6.34 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी ने 6.7 प्रतिशत और अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने छह प्रतिशत की बढ़त हासिल की।

समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.93 प्रतिशत चढ़ा, जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 2,93,789 करोड़ रुपये हो गया। बढ़त वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में अडाणी पोर्ट्स और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में शुक्रवार को 3.2-3.2 प्रतिशत की बढ़त हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\