जरुरी जानकारी | अडाणी समूह के शेयरों में मिला-जुला रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह के शेयरों में मंगलवार को भी भारी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर लगातार नीचे आ रहे हैं और यह लगातार चौथा सत्र है जब इनमें गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी अडाणी समूह के शेयरों में मंगलवार को भी भारी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर लगातार नीचे आ रहे हैं और यह लगातार चौथा सत्र है जब इनमें गिरावट आई है।

अडाणी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इस घटनाक्रम के बीच लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये या 29 प्रतिशत घट गया है।

हिंडनबर्ग की यह रिपोर्ट अडाणी एंटरप्राइजेज की तरफ से 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाने के ऐन पहले 24 जनवरी को आई थी। हालांकि, इस रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को अडाणी समूह ने खारिज किया है।

मंगलवार के कारोबारी सत्र के अंत में अडाणी समूह की 10 में से तीन कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। अडाणी टोटल गैस का शेयर 10 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। वहीं अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत और अडाणी विल्मर पांच प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

हालांकि, अडाणी समूह की अन्य कंपनियों... अडाणी ग्रीन एनर्जी 3.06 प्रतिशत, अडाणी ट्रांसमिशन 3.73 प्रतिशत, एनडीटीवी 1.35 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.67 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 3.35 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 3.50 प्रतिशत और एसीसी का शेयर 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मंगलवार को अडाणी एंटरप्राइजेज के एफपीओ (अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश) को पूर्ण अभिदान मिलने से निवेशकों की धारणा को बल मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू