जरुरी जानकारी | सांघी इंडस्ट्रीज में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रहा अडाणी समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह पश्चिमी भारत की प्रमुख सीमेंट विनिर्माता सांघी इंडस्ट्रीज में बहुलांश हिस्सेदारी लेने के लिए बातचीत कर रहा है। उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो अगस्त अडाणी समूह पश्चिमी भारत की प्रमुख सीमेंट विनिर्माता सांघी इंडस्ट्रीज में बहुलांश हिस्सेदारी लेने के लिए बातचीत कर रहा है। उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की जनवरी में जारी रिपोर्ट में वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाने के बाद अडाणी समूह का पहला प्रमुख समझौता होगा।

सूत्र ने बताया कि वार्ता अंतिम चरण में है और इस संबंध में जल्द ही घोषणा हो सकती है।

यदि यह सौदा होता है, तो इससे अल्ट्राटेक के बाद दूसरी सबसे बड़ी विनिर्माता अडाणी सीमेंट को अपनी क्षमता का विस्तार करने में मदद मिलेगी। समूह ने इस क्षेत्र में पिछले सितंबर में अंबुजा सीमेंट और इसकी सहायक कंपनी एसीसी लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद प्रवेश किया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सौदे में सांघी इंडस्ट्रीज का उद्यम मूल्य लगभग 60 करोड़ डॉलर है और अडाणी समूह प्रवर्तकों की हिस्सेदारी खरीदेगा।

प्रवर्तक एंड प्रवर्तक समूह के पास 30 जून, 2023 तक सांघी इंडस्ट्रीज में 72.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इस संबंध में अडाणी समूह से ई-मेल के जरिये सवाल पूछे गये, लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\