जरुरी जानकारी | अडाणी एंटरप्राइजेज का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ चौथी 137 प्रतिशत बढ़कर 722.5 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में 137 प्रतिशत उछलकर 722.48 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, चार मई अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में 137 प्रतिशत उछलकर 722.48 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 304.32 करोड़ रुपये था।

स्वच्छ ऊर्जा से लेकर हवाईअड्डा और डेटा सेंटर जैसे कारोबार से जुड़ी अडाणी एंटरप्राइजेज की आय मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 31,716.40 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 25,141.56 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसके परिचालन वाले सातों हवाई अड्डों पर यात्रियों की आवाजाही बेहतर हुई है। माल का आवागमन 14 प्रतिशत बढ़ा।

सड़क निर्माण कारोबार के साथ-साथ खनन और प्राथमिक उद्योग कारोबार का भी अच्छा योगदान रहा।

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ‘‘एक बार फिर अडाणी एंटरप्राइजेज न केवल भारत के सबसे सफल कारोबार ‘इनक्यूबेटर’ के रूप में बल्कि दुनिया की सबसे सफल बुनियादी इकाई के रूप में खरा उतरी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संचालन व्यवस्था, अनुपालन, प्रदर्शन और नकदी प्रवाह सृजित करने पर जोर बना हुआ है।’’

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 218 प्रतिशत बढ़कर 2,473 करोड़ रुपये जबकि कुल आय 96 प्रतिशत बढ़कर 1,38,175 करोड़ रुपये रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड