जरुरी जानकारी | अडाणी एंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में 65.67 करोड रुपये का घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी एंटरप्राइजेज को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त तिमाही में 65.67 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है।
नयी दिल्ली, छह अगस्त अडाणी एंटरप्राइजेज को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त तिमाही में 65.67 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ है।
गौतम अडाणी की अगुवाई वाली कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 570.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय घटकर 5,502.02 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,685.86 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च घटकर 5,639.56 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,243.74 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी को 328 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय भी हुई।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
कंपनी ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान लॉकडाउन और अंकुशों की वजह से विभिन्न कारोबारी खंडों में उसकी बिक्री प्रभावित हुई। कंपनी ने कहा कि उसने सुरक्षा पर सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप अपना परिचालन फिर शुरू किया है।
कंपनी का कहना है कि उसका परिचालन प्रदर्शन चरणबद्ध तरीके से कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर लौट रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)